मुंह दिखाई की रस्म के दौरान बहू का चेहरा देख लोगो के उड़े होश, बोला – ये तो धोखा है- जाने पूरा मामला
शादी विवाह में इन दिनों अजब गजब का मामला देखने को मिल रहा है उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन बदलकर दूल्हे से शादी कर दी फिर क्या जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए इसके बारे में जिसने सुना उसने वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। यहां एक गांव में युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ और दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में भी धूमधाम से अदा की गईं। जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। दूसरी दुल्हन देखकर महिलाओं में खलबली मच गई। क्योंकि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था, वह दुल्हन नहीं थी बल्कि उसकी बड़ी बहन दुल्हन बनी बैठी थी। ऐसा धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले भी खफा हैं।
महिलाओं ने बताया कि जिस युवती के साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। इस जानकारी के बाद दूल्हा और उसके परिजन भी खफा हो गए। दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की गई। करीब पांच दिन तक गांव में पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब थाने में पुलिस से शिकायत की है।
मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव एक गांव का है। इस गांव के निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी के साथ 26 जनवरी को तय हुई थी। तय तिथि में धूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ। ससुराल पहुंची दुल्हन की महिलाओं ने मुंह दिखाई के लिए घूंघट हटाया तो दुल्हन के रूप में सजी युवती दूसरी निकली।
शादी छोटी बहन के साथ तय हुई थी और दुल्हन के रूप में जो युवती थी वह उसकी बड़ी बहन है। दूल्हे के परिजनों द्वारा लड़की पक्ष पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। युवक की शादी कैलादेवी थाना क्षेत्र से हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://www.instagram.com/reel/CntP03ho8Y3/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश