Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,
नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जंगल मे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिला है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के करैलपुरी गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गय, जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल हो गया. मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है.
गुरदास के ताऊ ईश्वर सिंह का आरोप है कि छिंदर सिंह कच्ची शराब के काले धंधे से जुड़ा हुआ है. उनका कहना है कि पहले गुरदास से छप्पर बंधवाया गया और बाद में उससे कच्ची शराब तैयार कराने का काम कराया गया. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद छिंदर सिंह और उसके साथियों ने गुरदास के साथ मारपीट की और उस पर खौलता हुआ लहन डालकर उसकी हत्या कर दी.
परिजनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..