रामनगर में बड़ा हादसा: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत

रामनगर में लापरवाही और अनदेखी के कारण एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ कोसी नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना ट्रांसपोर्ट नगर के समीप की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक के रहने वाले अंकित (पुत्र प्रेम सिंह) और मयंक (पुत्र भारत सिंह) अपने दो अन्य दोस्तों आशीष और रणजीत के साथ कोसी नदी के किनारे घूमने गए थे। चारों दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर के पास नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते-नहाते मयंक और अंकित नदी के तेज बहाव के साथ गहरे पानी वाले क्षेत्र में चले गए और अचानक डूबने लगे।
नदी में दोनों दोस्तों को डूबता देख किनारे पर मौजूद आशीष और रणजीत ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी और स्थानीय पुलिस की टीम राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू करने के बाद दोनों युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद मयंक और अंकित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंकित ने हाल ही में बीएसएफ (BSF) की शारीरिक परीक्षा पास कर ली थी, जबकि मयंक कालाढुंगी में आईटीआई (ITI) प्रथम वर्ष का छात्र था। दोनों होनहार युवकों की अचानक मौत से गांव में मातम पसरा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार