अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

गुलदार (तेंदुए) का आबादी वाले इलाकों के पास आना अब आम बात हो चली है, लेकिन अल्मोड़ा से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो और मामला सामने आया है।

Ad

यहाँ मुख्यालय के ब्राइटन कार्नर के पास करबला से सटे जंगल में एक गुलदार बंदर का शिकार करने के लिए सीधे पेड़ पर चढ़ गया। करीब 20 मिनट तक पेड़ की अलग-अलग डालियों पर गुलदार और बंदर आमने-सामने रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस अनोखे और डराने वाले नजारे को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

खाली हाथ उतरा गुलदार
घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुलदार एक बंदर का पीछा करते हुए तेजी से पेड़ पर चढ़ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

आमने-सामने की जंग: पेड़ पर बंदर और गुलदार अलग-अलग डालियों पर करीब 15 से 20 मिनट तक एक-दूसरे को छकाते रहे। बंदर की फुर्ती के आगे गुलदार का दांव खाली चला गया और शिकार उसके हाथ नहीं लगा।
उतरने में छूटे पसीने: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ पर चढ़ तो गया, लेकिन भारी-भरकम गुलदार को नीचे उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक पेड़ पर ही फंसे रहने के बाद वह किसी तरह नीचे उतरा और जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

वन विभाग की अपील: ‘सतर्क रहें’
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। लोगों ने आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता पर गहरी चिंता जताते हुए वन विभाग से गश्त (निगरानी) बढ़ाने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें