हल्द्वानी में आग के गोले में तब्दील हुई मोटरसाइकिल, बाल बाल बचा सवार-VIDEO देखे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर के बीचो-बीच नवाबी रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप पहुंच गया. बीच सड़क में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर भाग खड़े हुए. इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा.मोटरसाइकिल देखते ही देखते आग का गोला बन गई. मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी जिसके बाद चौकी से तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन आग अधिक होने के चलते अग्निशमन के गाड़ी को बुलाना पड़ा.

मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी में आग पर काबू पाया है. बाइक सवार के अनुसार बाइक नवाबी रोड से से गुजर रहा था. तभी उसकी बाइक में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि समय रहते बाइक सवार बाइक से बाइक खड़ी कर अपनी जान बचाई . घटना में बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


बाइक चालक तुषार अहमद ने बताया कि वह बाजार से एमबी इंटर कॉलेज की तरफ जा रहा था. वह बाइक से दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे पर जैसे ही पहुंच तो अचानक ही उनकी बाइक में आग लग गई. वहीं चलती बाइक में आग लगने पर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया. इसके बाद बिना देरी किए बाइक सवार चलती बाइक से नीचे कूद गया और उसने अपनी जान बचाई.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें