उत्तराखंड:रिटायर्ड प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की भी गई जान…जाने पूरा मामला

अज्ञात वाहन दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दंपति इलाज कराने के लिए दिल्ली जा रहे थे. रुद्रपुर के प्रीत बिहार के रहने वाले थे.
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के प्रीत बिहार के रहने वाले बुजुर्ग दंपति कमल सिंह दानू और उनकी हीरा देवी साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों यूआईआरडी के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे. तभी एक अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा करीब सुबह 6 बजे हुआ.
इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में वहां से गुजर रहे लोगों दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि कमल सिंह दानू भीमताल से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त है. कमल सिंह दानू अपनी पत्नी हीरा देवी के साथ प्रीत विहार में रहते थे. पत्नी हीरा देवी का स्वास्थ्य खराब रहता था, जिसके उपचार के लिए वह हर माह दिल्ली जाया करते थे. कमल सिंह दानू का बेटा दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में काम करता है. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार