उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO
उत्तराखंड पुलिस के मौत का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने वीडियो सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस का जवान नीचे गिरता है और 1 मिनट में ही मौत आ गई।
चंपावत में एक SOG जवान जिम में एक्सरसाइज करते-करते अचानक बेसुध होकर गिरा और फिर कभी उठा नहीं. डॉक्टर ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया. रोंगटे खड़े करने वाली इस घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
चंपावत के बनबसा में शुक्रवार को जिम में व्यायाम कर रहे उत्तराखंड पुलिस के SOG जवान गिरीश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में हृदय गति रुकने को मौत का कारण माना जा रहा है. घटना के बाद पुलिस विभाग में गम का माहौल है. क्षेत्र में भी शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी और वर्तमान में बनबसा के ग्राम भजनपुर में रह रहे SOG जवान गिरीश भट्ट (38 वर्ष) पुत्र जयदेव भट्ट शुक्रवार दोपहर व्यायाम के लिए जिम पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यायाम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह फर्श पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
शुरूआती जांच में हार्ट अटैक का अंदेशा।
बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
मृतक जवान के बारे में
गिरीश भट्ट उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं. जवान की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO
उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO
उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO