Dream 11 में टीम बनाकर युवक बना रातों-रात करोड़पति

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Dream11: कहते हैं ऊपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पर फाड़ के देता है ऐसा ही हुआ है बिहार के मधुबनी में मधवापुर प्रखंड के साहरघाट नायक टोल निवासी शानू कुमार मेहता ने ड्रीम इलेवन में एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता है I 19 वर्षीय शानू ने यह पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया के बैश विनिंग प्रतियोगिता में अपने द्वारा बनाई गई टीम की बदौलत जीता है I इस खबर को मिलते ही लोगों द्वारा शुभकामनाएं देने के लिए शानू के घर पर ग्रामीणों और जाननेवालों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई ।

Ad


शानू के परिवार की बात करें तो उनकी उम्र महज 19 वर्षीय शानू अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा हैं. अगर उनके शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो विज्ञान संकाय से इंटर का छात्र है. साथ ही उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली में रहकर वीरेंद्र सहवाग के किसी अकादमी में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा है.शानू कुमार ने बताया कि एक बार तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसके मोबाईल पर मैसेज आया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

नवादा के राजू भी बने थे करोड़पतिः आपको बता दें कि इससे पहले नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले राजू राम ने भी ड्रीम एलेवन में एक करोड़ रुपये जीते थे. ड्रीम 11 पर क्रिकेट खेलकर एक करोड़ जीतने वाला राजू डीजे बजाने का काम करता है. राजू के प्लेइंग वॉलेट में टैक्स की राशि काटकर 70 लाख की राशि क्रेडिट की गई थी. इससे पहले भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव के युवक सौरभ ने भी ड्रीम एलेवन में मात्र 49 रुपये लगाकर एक करोड़ का ईनाम जीता था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें