उत्तराखंड:प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन बुलाया था, दोस्त गंभीर रूप से घायल; क्षेत्र में तनाव
उत्तराखंड से दिलदहलाने आने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका के सामने ही उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई है पूरे मामले में युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है मामला टिहरी जनपद के थाना लंबगांव क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।
प्रतापनगर के देवल गांव निवासी पीड़ित पिता धनपाल लाल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके पुत्र कीर्तन को खोलगढ़ गांव की एक युवती के फोन से कॉल कर बुलाया गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कीर्तन और उसके दोस्त दिवाकर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया
हमले के बाद दोनों युवक रातभर लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़े रहे। सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और कीर्तन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दिवाकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है
मृतक कीर्तन का शव फिलहाल सीएचसी लंबगांव में रखा गया है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत