हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में नए अभिभावकों के लिए पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नए अभिभावकों के लिए पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को स्कूल की शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति, इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुशासन नीति, और विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु अपनाए गए दृष्टिकोण से अवगत कराना था।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। इसके पश्चात शिक्षकों और प्रशासनिक टीम से सभी अभिभावकों को अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य सन्तोष पांडेय ने अभिभावकों को विद्यालय परिवार में शामिल होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्कूल के मिशन, पाठ्यक्रम, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और मूल्य आधारित शिक्षा के पहलुओं की जानकारी दी।
इंटरएक्टिव सेशन के दौरान अभिभावकों को अपने प्रश्न पूछने का अवसर भी मिला, जिससे बेहतर संवाद और सहयोग का माहौल और सशक्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने बच्चों के मनोवैज्ञानिक
विकास एवं इनोवेशन के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया। उन्होनें इस हेतु सभी अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की। स्कूल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के संवादात्मक प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, विनोद खोलिया, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें