हल्द्वानी:दो बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म,मोबाइल छीन इंस्टाग्राम पर लिख दिया”‘ये दो हजार में बिकती है’

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दो बच्चों के पिता किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका मोबाइल छीनकर उसके इंस्टाग्राम पर लिख दिया कि ‘ये ₹2000 में बिकती है’ पुलिस किशोरी के मां के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट शहर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली विशेष समुदाय की महिला ने पुलिस में दी में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को दो बच्चों के पिता ने बहला फुसलाकर और झांसे में लेकर हवस का शिकार बनाया. पहले गौलापार व फिर रोडवेज बस अड्डे के पास होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया.इसके बाद किशोरी का मोबाइल छीनकर उसी के इंस्टाग्राम आइडी से पोस्ट वायरल कर दी कि लड़की दो हजार रुपये में बिकती है.पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मुलाकात अप्रैल 2024 में गौलापार में रहने वाले युवक से हुई थी. युवक दो बच्चों को पिता है दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई.दोस्ती के बाद बातचीत का सिलसिला चला. आरोप है कि आरोपी ने पहले किशोरी गौलापार के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया इसके बाद रोडवेज स्टेशन के पास होटल में ले गया जहां हवस का शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


कुछ दिन पहले किशोरी घर से बाजार जा रही थी इस बीच आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और मोबाइल छीनकर अपने साथ ले गया जहां
किशोरी के इंस्टाग्राम आइडी से उसकी फोटो अपलोड कर लिख दिया कि ये दो हजार रुपये में बिकती है. पीड़ित के मुताबिक मामला पहले भी हल्द्वानी कोतवाली में पहुंचा था लेकिन समझौता हो गया था लेकिन आरोपी अब किशोरी को परेशान कर रहा है.
मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें