डिवाइडर से टकराई लग्जरी कार, स्पा और बार संचालक की मौत, शरीर पर मिले गहरे घाव से मामला हुआ संदिग्ध

ख़बर शेयर करें

एक लग्जरी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्पा एवं बार संचालक की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के सीने में मिले गहरे घाव और घटनास्थल की परिस्थितियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
मामला ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में इंदिरा कॉलोनी मार्ग पर बुधवार तड़के सुबह का है।
किच्छा के वार्ड नंबर-5, आवास विकास निवासी 56 वर्षीय संजय शर्मा स्पा सेंटर और बार व्यवसाय से जुड़े थे। उनका मेट्रोपोलिस मॉल रुद्रपुर में स्पा सेंटर है, जबकि किच्छा बाइपास पर भी उनका एक बार बताया जा रहा है। व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में उनका रुद्रपुर आना-जाना लगा रहता था।बुधवार तड़के संजय शर्मा अपनी कार संख्या यूके-07 एबी-5521 से एक महिला सहयोगी के साथ इंदिरा कॉलोनी से किच्छा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ और एयरबैग भी खुल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की साजिश: संस्थापक पक्ष ने SSP से लगाई गुहार, कहा- 'फर्जी दस्तावेजों से हड़पने की कोशिश'


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के सीने में गहरे घाव के निशान मिले हैं। हादसे के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में पाए गए। वहीं, दुर्घटना के समय कार में मौजूद बताई जा रही महिला सहयोगी मौके पर नहीं मिली, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। उधर, मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कार के केवल मामूली रूप से क्षतिग्रस्त होने और एयरबैग खुलने के बावजूद सीने में गहरा घाव कैसे आया।‌ पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की मदद से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:नशे में धुत टैक्सी चालक महिला दुकानदार से की छेड़छाड़, भड़के लोगों ने कार में की तोड़फोड़; आरोपी को पीटा हुआ फरार-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें