MBA पास दूल्हा अपने दुल्हन के लिए लाया नकली गहने, उसने लौटा दी बारात, फेरों से पहले कैसे पकड़ी गई धोखेबाजी? जाने फिर क्या हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

MBA पास दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया. जयमाला कार्यक्रम हो चुका था, फेरे की तैयारी चल रही थी. लेकिन, वर पक्ष की ओर से लाए गए दुल्हन के गहने निकली थी, जैसे ही इसकी जानकारी वुध पक्ष को लगी मामला बिगड़ गया. दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया. दूल्हे और उसके परिवार वालों ने मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन ना तो दुल्हन मानी और ना ही उसके परिजन. फिर क्या था…बेआबरू होकर धोखेबाज दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि जो लोग शादी से पहले ऐसा कर सकते हैं, वे बाद में बेटी के साथ कुछ भी कर सकते हैं.

Ad

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानुपर का है बर्रा-8 स्थित कामदगिरि धर्मशाला का है. नाश्ते का होटल चलाने वाली एक मेहनतकश महिला ने अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए पनकी के रतनपुर निवासी संचित के साथ उसकी शादी तय की थी. तय कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. धूमधाम बारात चढ़ी, जयमाला हुई और बारातियों ने लजीज पकवान का जमकर लुत्फ उठाया. फेरों की रस्में शुरू होने वाली थीं, इससे पहले ससुराल पक्ष की ओर से चढ़ावे में लाए गए गहने दुल्हन पक्ष को सौंपी. गहनों की चमक देखते ही पूरी कहानी पलट गई.

नकली गहनों की चमक ने बिगाड़ा खेल
दुल्हन पक्ष को शक हुआ कि ये सारे गहने नकली हैं. दूल्हे के परिवार वालों से बात की गई, लेकिन उन्होंने कहा सारे गहने सोने के हैं. इसके बाद शादी में आए एक ज्वैलर (सुनार) को गहने दिखाए गए. जिसने साफ कह दिया कि यह सारे गहने नकली हैं, सिर्फ मंगलसूत्र ही असली यानी सोने का है. फिर क्या था, इनका सुनते ही वधु पक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लड़की भी भड़क गई.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें