भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
देशभर में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। खासकर उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मानसून में देरी के कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के देर से आने की संभावना है। यह जून के आखिर तक राज्य में पहुंच सकता है। इससे पहले उत्तराखंड में मानसून की डेट 22 से 25 जून के बीच बताई गई थी।
मौसम विभाग की ताजा भविष्यावणी से उत्तर भारत में गर्मी और उमस का दौर लंबा खिंच सकता है। साथ ही खेती, पानी की उपलब्धता और समय पर बारिश पर निर्भर बुवाई के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। देहरादून में रीजनल मौसम केंद्र के डायरेक्टर सीएस तोमर ने कहा कि हाल के दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है
उन्होंने बताया, “मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें उम्मीद है कि मानसून जून के आखिर तक राज्य में पहुंच जाएगा।” इस धीमी रफ्तार का असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर पड़ने की उम्मीद है।
केरल में भी 3 दिन देरी से पहुंचा था मानसून
मौसम विभाग मानसून के आगमन की घोषणा अक्सर तब करता है, जब इसकी केरल दस्तक होती है। केरल दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश पाने वाला देश का पहला राज्य है। इस साल, मानसून केरल में तीन दिन बाद 1 जून को पहुंचा था। आईएमडी ने कहा कि मानसून की उत्तरी सीमा अभी प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों से गुजर रही है और अगले कुछ दिनों में इसके तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के आसार हैं।
मानसून की देरी की क्या वजह
अभी तक मानसून की उत्तर भारत के लिए कोई खास प्रगति नहीं है। मौसम विशेषज्ञों ने इस धीमी रफ्तार को ‘अल नीनो’ से जोड़ा है, जो एक मौसम पैटर्न है। इसमें मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ जाता है। अल नीनो का संबंध अक्सर मानसून के कमजोर होने और भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश से होता है। इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) और अन्य एजेंसियों का अनुमान है कि इस साल दक्षिण एशिया के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म और सूखे मानसून के आसार है।
25 जून तक दो जिलों को छोड़ बारिश के आसार
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में 25 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। बाकि जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO