Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी (54 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
सुबह जब लोग पहुंचे मंदिर, तो उड़ गए होश
नैनीताल जनपद के काकड़ीघाट क्षेत्र से एक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा के पास स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर मंदिर है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु हमेशा की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर परिसर में महंत कृष्णा गिरी का शव फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खैरना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।
बृहस्पतिवार को हुआ था विवाद, लोगों को जताई आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर के पास बहने वाली नदी में कुछ लोग करंट लगाकर अवैध रूप से मछली मार रहे थे। इस पर महंत कृष्णा गिरी ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी। लोगों का अंदेशा है कि इसी विवाद की रंजिश में उन तत्वों ने महंत की हत्या की और मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सीधे तौर पर मर्डर मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी मौत का सच सामने आ सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO