उत्तराखंड: बंद मकान से 50 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला: कटर से शटर काटकर घुसी पुलिस, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मकान से 50 वर्षीय दिव्यांग महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. मृतका पिछले 11 वर्षों से अकेले रह रही थीं शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.
मामला ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर नगर क्षेत्र से सामने आई है. यहां वार्ड नंबर-5 स्थित एक मृतका की शिनाख्त 50 वर्षीय रेखा ग्रोवर पुत्री स्वर्गीय नंदलाल ग्रोवर के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार रेखा ग्रोवर पिछले लगभग 11 वर्षों से अकेले अपने घर में रह रही थीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते दो से तीन दिनों से उनके कमरे का शटर बंद था और उन्हें कहीं आते-जाते नहीं देखा गया था. इसी दौरान आसपास के लोगों को मकान से तेज दुर्गंध आने लगी. दुर्गंध बढ़ने पर लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे का शटर अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को कटर की सहायता से शटर काटना पड़ा. जब पुलिस टीम कमरे के भीतर पहुंची तो वहां रेखा ग्रोवर का शव पड़ा मिला. शव बुरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी.
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार रेखा ग्रोवर दिव्यांग थीं और लंबे समय से अकेले जीवन यापन कर रही थीं. उनकी देखरेख करने वाला कोई स्थायी सदस्य उनके साथ नहीं रहता था.
गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर महिला के शव को बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. वहीं मृतका के भतीजे राजकुमार ग्रोवर ने अपनी बुआ की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है.
उनका कहना है कि परिस्थितियां सामान्य मृत्यु की ओर संकेत नहीं करतीं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिजनों की आशंका के बाद पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO