उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है जहां दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में रंगोलिया बना रही थी पति को शक होने पर महिला का कई दिन से पीछा कर रहा था जहां पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा पुलभट्टा क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक पति ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपनी पत्नी को उसके मुस्लिम प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
शक होने पर पति रख रहा था नजर, ऐसे खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार, दो बच्चों की मां और आरोपी युवक के बीच पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला का प्रेमी अक्सर उससे मिलने आता था। पति को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद से वह उस पर लगातार नजर रख रहा था। सूत्रों के मुताबिक, महिला अपने पति को खाने में नशे की दवा मिला कर दे देती थी ताकि वह सोता रहे और वह बिना किसी डर के अपने प्रेमी से मिल सके।
पीछा कर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंचा पति
बुधवार को जब महिला चुपके से घर से निकली, तो पति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ ले लिया। महिला जैसे ही पुलभट्टा क्षेत्र के एक होटल में अपने परिचित युवक से मिलने कमरे में दाखिल हुई, पीछे से पति और उसके साथियों ने कमरे में धावा बोल दिया। कमरे के अंदर दोनों को कथित तौर पर संदिग्ध स्थिति में देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।
होटल में हंगामा और मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दोनों को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद कमरे में ही तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गई। घटना की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिससे होटल के बाहर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने युवक और महिला के साथ जमकर मारपीट भी की, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग