मानवता शर्मशार:एक्सीडेंट में मरी महिला के शव के कान से नोचे सोने के कुंडल,वार्ड ब्वॉय की करतूत CCTV कैमरे में कैद-देखे-VIDEO

महिला के शव से सोने के कुंडल नोचने का मामला सामने आया है सड़क हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करने से पहले वार्ड ब्वॉय ने शव पर चादर ओढ़ाया। फिर चादर ठीक करने के बहाने दोनों कान से कुंडल नोच लिए।
अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में वारदात कैद हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। महिला के परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के सामने है शामली की रहने वाली श्वेता शुक्रवार शाम अपने परिजनों के साथ मेरठ जा रही थी। तभी शाम 6.30 बजे थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के बाईपास पर उनका एक्सीडेंट हो गया। गंभीर घायल श्वेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया जाना था। जिसके लिए 2 वार्ड ब्वॉय इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर लेकर पहुंचे। इनमें से एक वार्ड ब्वॉय ने शव पर चादर ओढ़ाया। मौका पाकर उसने चादर में हाथ डालकर एक कुंडल नोच लिया। फिर चादर सही करने के बहाने महिला का सिर घुमाया और दूसरा कुंडल भी निकाल लिया। दोनों कुंडल उतार कर अपनी जेब में रख लिया और शव को ले जाकर मॉर्च्युरी में रख दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को जब परिजन शव ले जाने लगे तो उन्होंने श्वेता के कान में कुंडल गायब पाया। उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी चेक किए तब वार्ड ब्वॉय की करतूत सामने आई। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजनों ने सीएमओ अनिल कुमार को लिखित शिकायत दी है। आरोपी वार्ड ब्वॉय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिला के कानों से सोने के कुंडल चोरी कर मानवता को शर्मसार करने वाले आउटसोर्सिंग पर नियुक्त वार्ड बाॅय विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अस्पताल के पास से सोने का कुंडल बरामद किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार