Uttarakhand News: बारिश बनी काल, गहरी खाई में गिरी कार.. शादी में जा रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों के लिए काल बन रही है। दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां पांच लोगों की मौके पर मौत हुई है शादी समारोह में जा रहे लोगों की कर खाई में गिरी है मामला चमोली जनपद से सामने आया है शुक्रवार शाम बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर एक कार तेज बारिश के कारण गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार सभी पांच सवारियों के मौत की सूचना मिल रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब शाम सात बजे चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित बिरही-निजमुला मोटर मार्ग एक भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार में सवार 5 लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव जा रहे थे। बिरही-निजमुला मोटर मार्ग गांव के समीप पहुंचते कार गहरी खाई में गिर गई है। इस कार स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को इस मामले की सूचना दे दी है।
क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते पुलिस को एक घंटे देरी से घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही चमोली थाना पुलिस टीम और SDRF टीम जरूरी उपकरणों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। जानकारी मिल रही है कि कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. घटना देर शाम की बताई जा रही है, लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO