उत्तराखंड में अगले 4 दिन मौसम रहेगा खराब, इन जिलों में होगी बरसात, रहें विशेष सतर्क

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होगी। आज 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है तो कल से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश होगी। ऐसे में लोगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी जिसका सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। 21 अप्रैल से मौसम थोड़ा राहत देगा। 21 अप्रैल को सिर्फ 3 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 17 अप्रैल को राज्य के 11 जिलों में बारिश होगी। 18, 19 और 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। अभी जो बारिश हुई है उससे जो गर्मी तेजी से बढ़ने लगी थी, उसमें राहत मिली है।
उत्तराखंड के 5 बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान 34° है तो न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस है। रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 23° सेल्सियस है। काशीपुर का अधिकतम तापमान 36° है तो न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31° है तो न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO