हल्द्वानी:बैंक्विट हॉल में दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
हल्द्वानी:मुखानी थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामले सामने आया है. पूरे मामले में पुलिस एक सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है की घटना छात्रा के एक दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक बैंकट हॉल में किया है.
घटना का पता तब चला जब बेटी घर फोन पर अपने दोस्त को बात कर में रो रही थी. पुलिस ने तीनों आरोपितों पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
पीड़ित छात्रा के परिवार वालों ने मुखानी थाना में तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है बुधवार को उनकी बेटी घर में रोते हुए फोन पर किसी से बात कर रही थी जहां उन्होंने सुन लिया इस दौरान जब बेटी से पूछताछ की तो वह दंग रह गए.पूछने पर उसने बताया कि वह मुखानी निवासी दोस्ती है दोस्त उसे प्यार करने का झांसा देता था.
छह अप्रैल को दोस्त ने उसे मिलने के लिए एक बैंक्वेट हाल में बुलाया. जहां उसके दो और दोस्त पिथौरागढ़ निवासी मौजूद थे.
आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.घटना के बाद से बेटी डरी सहमी है. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है. वहीं नामजद तीन आरोपितों पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती