इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
तीन बच्चों की मां और एक युवक के बीच प्रेम परवान चढ़ा। नतीजतन महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। पति की गुहार पर पुलिस ने महिला को तो खोजा लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा की महिला इंस्टाग्राम पर रियल बना रही थी उसको युवक से प्यार हो गया। मामला पिथौरागढ़ जनपद उसके सामने आया है
जानकारी के मुताबिक, जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। इसी प्रेम में महिला मौका मिलते ही अपने तीन छोटे बच्चों और पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के बिछड़ने से रोते-बिलखते बच्चों को देख परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। जब टीम हरियाणा पहुंची तो महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया।
एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि कानूनन बालिग महिला को जबरन वापस नहीं लाया जा सकता है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि टीम से महिला ने जल्द वापस लौटने की बात कही है। हरियाणा में वह अपने सगे-संबंधित की देखरेख में है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन