उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड सरकार ने कनिष्ठ सहायक के लिए बंपर भर्तियां निकली है इसके लिए
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UKSSSC पर किया जाएगा।
उच्च न्यायालय में कनिष्ठ सहायक एवं स्टेनोग्राफर आदि समूह-ग के 398 रिक्त पदों को आनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 22 जून से प्रारंभ हो रही है।
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि छह जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 रखी गई है। इसे आयाेग बदल भी सकता है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने कहा कि उच्च न्यायालय में कनिष्ठ सहायक एवं स्टेनोग्राफर के सभी 398 पदों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग अनिवार्य है। डाइपिंग स्पीड भी निर्धारित है।
कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से आनी चाहिए। वहीं, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की गति से करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए भी उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। हिंदी शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। वहीं, अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना भी आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
वर्ग आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR)/उत्तराखंड OBC 300
उत्तराखंड SC/ST/EWS 150
उत्तराखंड दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) 150
अनाथ (Orphan) 0 (कोई शुल्क नहीं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO