हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा:कैंचीधाम जा रहे हैं चार दोस्तों की मौत, तीन घायल 100 की स्पीड में थी इनोवा कार
सड़क हादसे में बचपन के चार दोस्तों की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गय गया है। बतायाी जा रहा है कि मृतक इनोवा कार से 100 की स्पीड में इनोवा कार दोड़ा रहे थे। रफ्तार में कंट्रोल नहीं कर पाए और सामने चल रहे ट्रक में घुस गई।
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को तड़के करीब 3.00 बजे एक इनोवा खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। हादसे में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) व ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) की मौत हुई है।
वहीं, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि इनोवा सवार सभी लोग वाराणसी से कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,