हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड में सेंध लगाकर शातिरों ने करीब ढाई लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्द्रा नगर वार्ड नंबर-14 वनभूलपुरा निवासी सलीम ने कोतवाली वनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 24 मई की रात वह मोबाइल बंद कर सो गए थे। अगली सुबह उनके फोन पर कई ओटीपी मैसेज आए हुए थे। जांच करने पर पता चला कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बुकमायशो नाम के ऐप के जरिए एक लाख की अनधिकृत ट्रांजेक्शन की गई है।
इसके बाद 31 मई की रात भी शातिरों ने उनके अन्य खातों पर दोबारा हमला किया। इस बार ठगों ने पीड़ित के अन्य बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड के जरिए रकम उड़ा ली। कुल 2.47 लाख रुपये की ठगी उसके साथ हुई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO