दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दामाद ने ससुर को बेरहमी से हत्या कर दी है हत्या के बाद दामाद और बेटी दोनों फरार हो गए बताया जा रहा कि दामाद और बेटी हरियाणा से अल्मोड़ा पहुंचे प और घटना को अंजाम दिया।
अल्मोड़ा जनपद के भनोली तहसील के सेली गांव निवासी एक व्यक्ति के धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है।घायल परिवार वाले व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक दर्जन से अधिक जगह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है जहां हाथ पैर भी टूटे हैं और सर में गंभीर चोट है।
मृतक का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार, सेली गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय पुत्र नारायण दत्त पांडेय शनिवार रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी हॉस्पिटल भेजा
रविवार शाम हल्द्वानी में ही उनकी मौत हो गई।
हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर पांडे अप्रैल महीने में अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी बताया जा रहा है की बेटी और दामाद शनिवार को सेली गांव पहुंचे जहां धर्मवीर ने अपने ससुर चंद्रशेखर पांडे के ऊपर धारदार हथियार पाटल से हमला बोल दिया। घटना के बाद से बेटी दामाद मौके से फरार हो गए मृतक के पत्नी और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।
मृतक चंद्रशेखर पांडे के दो बेटियां हैं जबकि तीन बेटे हैं बड़ी बेटी की उन्होंने हरियाणा निवासी धर्मवीर से शादी की थी चंद्रशेखर पांडे के कुछ रिश्तेदार भी हरियाणा रहते हैं जिन्होंने शादी कराई थी।
हल्द्वानी में डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के डॉक्टर के मुताबिक चंद्रशेखर पांडे को बेरहमी से धारदार हथियार से हमला किया गया है जहां पर और हाथ की हड्डियां टूट गई है जबकि सर फैक्चर है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन