हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी महेश नगर में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति महिलाओं के कपड़े चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-9 स्थित आनंदपुरी महेश नगर में 19 जून की रात करीब 3:30 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति गली में घूमता हुआ दिखाई देता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसकी नजर एक घर के आंगन में सूख रहे कपड़ों पर पड़ती है। इसके बाद वह करीब आठ फीट ऊंची दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर जाता है।

संदिग्ध व्यक्ति को आंगन में टंगे कपड़ों को एक-एक कर उतारते हुए देखा जा सकता है। वह कपड़ों को समेटकर अपने लोअर के अंदर छिपाता है और फिर उसी दीवार को फांदकर बाहर निकल जाता है। कुछ देर तक वह घर के बाहर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है और फिर वहां से चला जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान

स्थानीय लोगों के अनुसार संदिग्ध ने टी-शर्ट, लोअर और स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि एक व्यक्ति इतनी आसानी से दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर सकता है तो बड़ी वारदात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। वहीं स्थानीय लोग पुलिस से मामले की जांच कर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें