लुटेरी दुल्हन: ‘सामान ले आओ’ कह पति को दुकान भेजा, हनुमान मंदिर से 6 लाख के जेवर-नकदी लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

फिल्मी अंदाज में एक ‘लुटेरी दुल्हन’ ने अपने पति को चूना लगा दिया। शादी के कुछ ही दिन बाद पति के साथ कुड़नी हनुमान मंदिर दर्शन करने आई नवविवाहित महिला लाखों के गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति अब मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहा है।

Ad

मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक नवविवाहित दुल्हन अपने ही पति को धोखा देकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित युवक सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है। वही स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के बिंदकी निवासी युवक की हाल ही में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह अपनी पत्नी के साथ कुड़नी हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी, जिसका फायदा उठाते हुए दुल्हन ने अपनी योजना को अंजाम देने की तैयारी की। पति को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी उसे धोखा देने वाली है। पूरे घटनाक्रम से यह साफ होता है कि यह सब पहले से सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिसे सही मौके पर अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मंदिर में दर्शन के दौरान दुल्हन ने बड़ी चालाकी से अपने पति को बहाने से बाहर भेज दिया। उसने कहा कि कुछ जरूरी सामान लाना है, जिससे पति बिना शक किए तुरंत मंदिर से बाहर चला गया। जैसे ही युवक दुकान की ओर गया, दुल्हन ने मौके का फायदा उठाया और वहां से फरार हो गई। यह पूरी घटना इतनी तेजी और योजना के साथ हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। जब तक पति वापस लौटा, तब तक वह काफी दूर जा चुकी थी। इस तरह की चालाकी यह दर्शाती है कि आरोपी महिला पहले से ही इस योजना को अंजाम देने के इरादे से आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पति के अनुसार, दुल्हन अपने साथ करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई है। जब वह वापस मंदिर पहुंचा और पत्नी को नहीं पाया तो उसके होश उड़ गए। उसने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की और फिर खुद तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे उसे समझ आया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। यह घटना उसके लिए आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से बड़ा झटका साबित हुई है। पीड़ित युवक अब न्याय की उम्मीद में पुलिस की मदद ले रहा है और चाहता है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें