ट्रक ड्राइवर ने कार को कई किलोमीटर तक घसीटा, वायरल हुआ घटना का खौफनाक -VIDEO
एक ट्रक के ड्राइवर (Truck Driver) ने सड़क पर एक कार (Car Accident) को कई किलोमीटर तक घसीटा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है जानकारी के मुताबिक ट्रक का ड्राइवर नशे में था और सड़क पर ट्रक के सामने अचानक ये गाड़ी आ गई जिसके बाद ट्रक के इस ड्राइवर ने इस कारे को सड़क पर घसीटा। इस दौरान सड़क पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पूरा मामला मेरठ के पतापुर इलाके का है।
परतापुर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने नशे में ट्रक चालक एक कार को एक किलोमीटर तक धकेलते हुए ले गया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार मालिक ने बताया कि ट्रक चालक बेहद ही बदतमीजी से पीछे से चला आ रहा था. उसने बताया कि कार को रोककर उन्होंने आपत्ति दर्ज करानी चाही. लेकिन, ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मारकर कार को ही रौंद डाला. कार में उनको मिलाकर कुल चार लोग सवार थे. फिलहाल कार सवारों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं कई लोग वीडियो बनाने लगे. करीब तीन किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद अचानक से ट्रक चालक ने एक डंफर में भी टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक रुका. इस बीच कार के पहियों की रबड़ तक भी घिसकर गायब हो चुकी थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather: प्रदेश में मानसून में पकड़ी रफ्तार, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हल्द्वानी:पानी की टंकी खोली तो उड़ गए होश; अंदर कुंडली मार कर बैठा था 6 फीट लंबा ‘ब्लैक नाग’-VIDEO
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO