हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में निर्माण कार्यों में लापरवाही किस कदर भारी पड़ सकती है, इसकी एक खौफनाक बानगी शहर के एक नवनिर्माणाधीन भवन के पास देखने को मिली है। केंसर हॉस्पिटल के पास नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे भवन के बेसमेंट की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। नतीजा यह हुआ कि बीती रात हुई तेज बारिश के बाद बेसमेंट की सुरक्षा दीवार ताश के पत्तों की तरह दरक गई। अब पूरी बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
Ad

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुख्य सड़क को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, क्योंकि यह इमारत किसी भी समय जमींदोज हो सकती है।
इस पूरे मामले में सबसे डरावना पहलू यह है कि खतरे की जद में आई इस इमारत के ठीक ऊपर से 33 हजार केवीए (KV) की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। अगर यह इमारत ढहती है, तो वह सीधे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आएगी। इससे न सिर्फ भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है, बल्कि पूरे इलाके में एक बड़ा बिजली संकट भी खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप

स्थानीय लोगों में आक्रोश: नियमों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है। लोगों का सीधा आरोप है कि इस निर्माण कार्य में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।बिना किसी कंक्रीट सपोर्ट या मजबूत रिटेनिंग वॉल के इतनी गहरी खुदाई कैसे होने दी गई?रिहायशी इलाके में हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे इस तरह के खतरनाक निर्माण को हरी झंडी किसने दी? स्थानीय लोगों का सवाल है कि अगर इस लापरवाही की वजह से कोई बड़ा हादसा होता है या किसी की जान जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत हरकत में आए इस इमारत को सुरक्षित करने के कदम उठाए और दोषी बिल्डर व अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें