दूल्हे ने दोस्तों के साथ लगाई पैग, फेरों से पहले दूल्हे की खुली पोल, बिदकी दुल्हन ने बैरंग लौटाया

नशे में धुत दूल्हा बरात लेकर जब दुल्हन के घर पहुंचा तो लड़की की वाले बिगड़ जाए फिर क्या लड़की ने शादी से मना कर दिया मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है एक बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दूल्हे और बारातियों के नशे में होने से बात ऐसी बिगड़ी कि दुल्हन ने दूल्हे संग फेरे लेने से इनकार कर दिया।
हालांकि समझौत का काफी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हे के साथ बारात लौट गई बताया जा रहा कि दूल्हा भी दोस्तों के साथ जमकर चलाते हैं जिसके बाद वह शादी के लिए पहुंच गया।
मामला कस्बे के मोहल्ला उत्तरी नागर का है। यहां के कमलेश जोशी की बेटी पूजा की शादी लखीमपुर ज़िले के नयागांव जाट थाना पसिगवां के महिपाल जोशी के बेटे आशीष के साथ तय थी। कमलेश के दरवाज़े पर बारात पहुंची। बारातियों का ज़ोरदार स्वागत किया गया। द्वारचार के बाद खाना शुरू हुआ।
इसी बीच नशे में एक बाराती ने बवाल करना शुरू कर दिया। दूल्हा आशीष भी उसकी हां में हां मिलाने लगा। बस वहीं से बात बिगड़ गई। दूल्हा भी नशे में था। दुल्हन को जब इसका पता चला तो उसने दूल्हे संग फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया।
काफी देर तक बिगड़ी बात को बनाने की कसरत होती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी. कमलेश ने बारात में 1 लाख 40 हजार रुपये का खर्च होना बताया।
पंचायत में दूल्हे वालों ने 70 हजार रुपये देने का करार किया. इस बीच उस तरफ से 45 हज़ार रुपये दिए गए और बाकी 25 हज़ार रुपये 25 फरवरी को देने का करारनामा लिखा गया, साथ ही दूल्हा और दुल्हन के घर वालों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने का करार किया.
आखिरकार दूल्हे राजा को बिन दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा. इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी है।साथ ही दूल्हा और दुल्हन के घर वालों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद बारात लौट गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO