सुहागरात के अगले दिन ही जीजा संग भाग गई दुल्हन, गहने भी ले गई साथ; सोता रह गया पति और परिवार

ख़बर शेयर करें

हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के 24 घंटे बाद नई नवेली दुल्हन ने गहने और पैसे लेकर जीजा संग भाग गई. वो उस वक्त भागी, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था. सुबह जब पति और परिवार की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी. इतना ही नहीं जब अलमारी देखा तो वो खाली पड़ा हुआ था. इसके बाद दुल्हे का परिवार जैसीनगर थाने पहुंचा और दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बिचौलिए के जरिए रिश्ता हुआ था तय

मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले से जैसीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करने का फैसला किया था. इसी दौरान उसकी मुलाकात कंदेला निवासी बिचौलिए रामनारायण से हुई. रामनारायण ने उसे छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी रुक्मणी का रिश्ता बताया. भरोसा जीतने के लिए यह कहानी भी सुनाई गई कि रुक्मणी के पति की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. बिचौलिए ने युवक को अपने जाल में फंसाकर शादी कराने के एवज में 1 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए. डील तय होने के बाद 19 जून को दोनों पक्ष सागर पहुंचे, जहां कोर्ट मैरिज कराई गई. अगले दिन 20 जून को रानगिर माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO

शादी के अगले दिन दिया वारदात को अंजाम


21 जून की रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तभी नई नवेली दुल्हन ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, चांदी की करधोनी, पायल और मंगलसूत्र निकाल लिए. सुबह जब परिवार की नींद खुली तो दुल्हन गायब थी और अलमारी खाली मिली. बता दें कि शादी समारोह में रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया. बाद में सामने आया कि वही इस लुटेरी गिरोह का मुख्य सरगना है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात गांव में एक संदिग्ध कार देखी गई थी. आशंका है कि कथित जीजा अरविंद कार लेकर पहुंचा और दुल्हन को साथ लेकर फरार हो गया. पीड़ित परिवार ने जैसीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें