हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

​

Ad

जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालढूंगी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशन पर SOG और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक अंतर-जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सफग्ग

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बैग से निकले असलहे

​थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस और SOG की टीम चोरगलिया क्षेत्र के MVR गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियारों की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को दबोच लिया। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। बैग से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए।​पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय रियासत के रूप में हुई है, जो ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर का रहने वाला है। ​एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में लिप्त था। फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास, उसका बैकग्राउंड और वह ये हथियार कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था (सप्लाई नेटवर्क), इसका पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
​पुलिस टीम को नगद पुरस्कार
​इस शानदार और साहसिक कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम के उत्साहवर्धन के लिए ₹2,500 के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें