हल्द्वानी:पानी की टंकी खोली तो उड़ गए होश; अंदर कुंडली मार कर बैठा था 6 फीट लंबा ‘ब्लैक नाग’-VIDEO
हल्द्वानी:पानी की टंकी खोली तो उड़ गए होश; अंदर कुंडली मार कर बैठा था 6 फीट लंबा ‘ब्लैक नाग’-VIDEO
मानसून की दस्तक के साथ ही रिहायशी इलाकों में जहरीले जीवों का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला हल्दूचौड़ क्षेत्र के जग्गीबनगर से सामने आया है, जहां एक घर की पानी की टंकी में भारी-भरकम ब्लैक कोबरा सांप घुस गया। टंकी खोलते ही मकान मालिक के होश उड़ गए। आनन-फानन में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जैसे ही खोली टंकी, सामने था किंग कोबरा,6 फीट लंबा है कोबरा, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
जानकारी के अनुसार, जग्गी बंघर निवासी दीप जब अपने घर और सामान्य दिनों की तरह पानी की टंकी को खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। टंकी के अंदर एक विशालकाय और बेहद जहरीला ब्लैक कोबरा कुंडली मारकर बैठा हुआ था। दीप बमेठा ने तत्काल सतर्कता दिखाई और सूझबूझ से काम लेते हुए टंकी का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मकान मालिक की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने जब टंकी के अंदर से सांप को बाहर निकाला, तो उसकी लंबाई देखकर हर कोई दंग रह गया। बताया जा रहा है कि जहरीला कोबरा सांप करीब 6 फीट से भी अधिक लंबा था। वन विभाग के विशेषज्ञों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ा और आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली।
बरसात में रहें सावधान
वन विभाग ने सभी से अपील कि बरसात के मौसम में सांपों के रिहायशी क्षेत्रों और घरों में घुसने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
ऐसे में यदि आपको अपने आसपास या घर में कोई सांप दिखाई दे, तो उसे स्वयं पकड़ने या मारने का प्रयास बिल्कुल न करें।
तुरंत स्थानीय वन विभाग या किसी प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को सूचित करें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO