उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदल रहा है, जिससे कहीं राहत तो कहीं आफत की स्थिति बनने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 29 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे. देवभूमि के पर्वतीय क्षेत्रों में जहां बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी उमस और तपती गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि 29 जून को राज्य में सीधे तौर पर कोई बड़ी चेतावनी तो नहीं है,
लेकिन पहाड़ों में स्थानीय स्तर पर मौसम काफी संवेदनशील बना रहेगा. पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में आज से ही प्री-मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है, जो आने वाले दिनों में भारी बारिश का रूप ले सकती हैं
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं. बीते 24 घंटों की बात करें तो ऊधमसिंह नगर का पंतनगर और हरिद्वार का रुड़की इलाका सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, दूसरी तरफ पहाड़ों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे रातों के समय मौसम सुहावना है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO