अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO

अल्मोड़ा जिले के चायखान-बेगानिया मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
यहां बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे बलिया गांव और लमगड़ा क्षेत्र में मातम छा गया है।
एक ही गांव के थे सभी
सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक ग्राम बलिया के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है।
कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल
जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह
लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंहप्रारंभिक तौर पर कार के खाई में गिरने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन में तकनीकी खराबी थी या हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO