उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO

दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं पहाड़ से बोल्डर बोलोरो गाड़ी पर गिर गई जिसमें उसमें सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गाड़ी को काटकर शवो को निकाल। एसडीआरएफ की तरफ से आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली से लगभग 4 किलोमीटर आगे एक मैक्स यात्री वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर (पत्थर) गिर गया है।
सूचना मिलते ही समय 15:54 बजे सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। वाहन में सवार सभी व्यक्ति दिल्ली से धारी देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
दुर्घटना में श्रीकांत (उम्र 45 वर्ष), मूल निवासी केरल, वर्तमान पता दिल्ली की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं वाहन चालक सरनजीत (उम्र 61 वर्ष), निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली तथा उदय (उम्र 40 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता दिल्ली घायल हो गए।
घायलों एवं मृतक को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली लाया गया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है। मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO
उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी