Uttarakhand News:नैनीताल मालरोड पर रफ्तार का कहर, तीन बाइकर्स दीवार से टकराये, देखे दर्दनाक-CCTV VIDEO,
नैनीताल में बाइकर्स पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए रात में बाइकों को बेखौफ सड़कों दौड़ते हैं. जिसका नतीजा है कि कई बार घटनाएं सामने आ चुकी है एक बार फिर से नैनीताल में तेज रफ्तार का कहर सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। तीन बाइक सवार सीधे बिजली के पोल से जा टकराए। तीनों सवार बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोग आनन फानन में दुपहिए से ही अस्पताल ले गए सिर पर चोट वाले दो युवकों को डॉक्टर ने हल्द्वानी रैफर कर दिया है।
नैनीताल में मल्लीताल मॉल रोड में आज दोपहियों की लगातार तीसरी घटना ने आहार विहार बॉटल नैक को खतरे का ज़ोन घोषित करने पर मजबूर कर दिया है। अपर मॉल रोड में मोड़ और संकरा रास्ता होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां अधिकतर दोपहिया चालक अनियंत्रित होकर दीवार और बिजली के पोल से टकरा जाते हैं, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आती हैं इसी जगह पर बीती 5 सितंबर को बाइक रेस के दौरान एक एक्सीडेंट यामाहा आर1 मोटरसाइकिल का हुआ जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दूसरा एक्सीडेंट 26 सितंबर को स्कूटी का हुआ जिसमें चालक बाल बाल बचा और आज गुरुवार रात पल्सर के एक्सीडेंट में नैनीताल निवासी 38 वर्षीय संदीप, 28 वर्षीय सूरज और 25 वर्षीय सुमित चोटिल हुए।
चिकित्सक हाशिम अंसारी ने बताया कि इसमें से सुमित और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया है। रैफर किये दोनों युवकों को हल्द्वानी में न्यूरोसर्जन को दिखाने का परामर्श दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश