Uttarakhand News:दिन दहाड़े जंगली हाथियों का झुंड आया बाजार में मची अफरा-तफरी,-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है हाथियों का झुंड का वीडियो हरिद्वार भेल क्षेत्र के सामने आया है जहां अचानक हाथियों का झुंड आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागते रहे। इस बीच कई लोग वीडियो भी बनाने भी लगे।

Ad


वन विभाग की टीम ने हाथियों की घेराबंदी कर जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान वन विभाग की टीम की ओर से रास्तों को बंद कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही भी कुछ देर के लिए रोक दी गई। रेंजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।हाथियों के झुंड के आबादी क्षेत्र में पँहुच जाने से हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में ही इन्हें देखने के लिए लोगो की भीड़ इक्कठा होने लगी। उसी दौरान ये गजराज भी बिदक गए।

लोगो के शोर मचाने पर ये मुख्य मार्ग पर तेजी से भागने लगे। इस दौरान मार्ग पर खड़े वाहनों में भी इन्होंने तोड़फोड़ की। वन्ही जंगली गजराजों के आबादी में पंहुचने से वन महकमे में भी हड़कम्प मच गया।

हरिद्वार वन प्रभाग द्वारा मौके पर कई टीमें भेजी गई है। जिसके बाद वन प्रभाग और पुलिस कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इन गजराजों को जंगल में खदेड़ा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें