UPSC NDA/NA II Admit Card: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए एनए II परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें।

ख़बर शेयर करें

UPSC NDA/NA II Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने NDA/NA II परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह परीक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad

छात्र छात्र नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जाम 2 के लिए उपस्थित होने वाले हैं वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (UPSC NDA 2 Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि एडमिट कार्ड वेबसाइट पर केवल 4 सितंबर 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा। एनडीए की परीक्षा देश भर में 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार

UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें

यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी एनडीए और एनए 2 एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक

परीक्षा से संबंधित जानकारी

गौरतलब है कि UPSC NDA/NA II परीक्षा 2022 4 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को दोनों के लिए उपस्थित होना होगा। पेपर 1 गणित का होगा, जो 2.5 घंटे का होगा और 300 अंकों का होगा। दूसरा पेपर, या पेपर 2, जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो 2.5 घंटे का होगा और इसमें 600 अंक होंगे ।उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार

कब होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से NDA/NA 2 परीक्षा, 2022 का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 150वें पाठ्यक्रम के लिए और 112वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि पाठ्यक्रम की शुरुआत 02 जुलाई, 2023 से होने वाली है। करीब 400 पदों को इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें