हल्द्वानी: प्राइवेट पार्ट में हुआ एक दाना 24 घंटे में दिव्यांग युवक की ले ली जान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक दिव्यांग की मौत हो गई। 4 दिन पहले उसले अंडकोष में एक छोटा सा दाना हुआ था खुजाने से दाने में छोटा घाव हुआ और घाव में भूलवश कीटनाशक गिर गया। नतीजा 24 घन्टे में बिलासपुर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग की इंफेक्शन से मौत हो गई।

फरजौली खजुरिया बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग तुलाराम में दिव्यांग पत्नी, तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। चार दिन पहले तुलाराम के अण्डकोष में एक दाना हुआ, जो खुजाने से जख्म बन गया।

छह अगस्त को धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त जख्म पर भी कीटनाशक लग गया। अगले ही दिन बुरी तरह इनफेक्शन हो गया। आठ अगस्त की रात परिजन एसटीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई है ।सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें