उत्तराखंड:जान का दुश्मन बना भाई, मामूली सी बात पर छोटे को उतार दिया मौत के घाट

ख़बर शेयर करें

रिश्तों को कलंकित करते हुए जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र
सुसाडी कला गांव का है.

Ad

बताया गया है कि मृतक अंकित (30) अपने भाई कुलदीप व मां के साथ रह रहा था अभी उसकी शादी नहीं हुई थी और उसका बड़ा भाई बाबुराम (45) अपने परिवार के साथ अलग रहता था। भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही थी। अंकित मंगलवार को करीब अपने खेत पर पहुंचा और जमीन के मामले को लेकर बाबूराम से उसकी कहासुनी हुई। इस पर बड़े भाई बाबूराम ने धारदार हथियार से अंकित पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच यह विवाद मामूली था, लेकिन गुस्से में आकर बाबू ने आपा खो दिया और अंकित जान ले ली. दोनों भाइयों के बीच करीब एक साल पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उस समय तो किसी तरह से मामला सुलझा लिया गया था.

पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रूड़की भेजा. हत्या के बाद से ही आरोपी बाबू फरार है ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें