उत्तराखंड: कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बागेश्वर के थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत विगत 26 सितंबर की रात अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि थाना कपकोट क्षेत्र के ग्राम गैरखेत में किराये के मकान में रहने वाले नेपाली मजदूर सगुने कामी पुत्र अम्मरे कामी निवासी पूरुमुरु, नेपाल द्वारा ग्राइंडर एवं कुल्हाड़ी से मामूली विवाद पर अपनी पत्नी शारदा देवी उम्र 32 वर्ष की हत्या कर दी थी. तथा अपने गले में भी काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. अभियुक्त को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया था जहां से उसे एम्स ऋषिकेश में रेफ़र किया गया था.


पति द्वारा हत्या के मामले में मृतका के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में धारा-103 (1) BNS के तहत शगुने कामी खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था.
अभियुक्त को बाद उपचार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर कपकोट पुलिस अपने गिरफ्तार किया है जहां पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जुर्म को कबूला है. आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर कि रात पति पत्नी के बीच आपसी कहां सुनी हो गई थी और गुस्से में कुल्हाड़ी और ग्राइंडर से अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया. जिसे उसकी मौत हो गई. डर के मारे उसने ग्राइंडर से अपना गला भी काट दिया था. अभियुक्त की निशांदेही में हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और ग्लेंडर बरामद कर लिया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें