Nanital News: दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत
नैनीताल जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कर देखा गया है रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बेलगढ़ के पास पुलिसकर्मी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी है. जिससे हादसे में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि दोपहर 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी, कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समीप बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा 108 की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है.इसके अलावा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, घटना का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश