हल्द्वानी: एक सप्ताह पहले चाकू से गोदकर बेटे की थी हत्या हल्द्वानी जेल में बंद कैदी की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बेटे की हत्या के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय के रहने वाले सेवादार की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक बंदी न्यायालय के आदेश पर 18 अगस्त को हल्द्वानी जेल में बंद था जहां 24 अगस्त को उसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी देर रात मौत हुई है.

Ad


बताया जा रहा है कि सितारगंज
निवासी सलविंदर सिंह (65) ने 17 अगस्त को मामूली विवाद पर अपने 35 वर्षीय बेटे दलजीत सिंह चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी जिसके बाद दलजीत सिंह के छोटे भाई गुरजीत सिंह के तहरीर पर पुलिस ने पिता सलविंदर सिंह को जेल भेजा था जहां 18 अगस्त को हल्द्वानी में जेल बंद था.

हल्द्वानी जेल के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि सलविंदर सिंह जेल में बंद था जहां उसकी तबीयत खराब होने पर 24 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है उन्होंने बताया कि मृतक सलविंदर सिंह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हुई है.

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया परिवार वाले भी हल्द्वानी पहुंचे है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें