हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में खेल मैदान के पास युवक की पेड़ से लटका मिला शव पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी : लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का शव टांडा रेंज स्थित डॉर्बी खेल मैदान के समीप पेड़ से लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतिष्ठित हो रहा है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 5 निवासी जो कि वर्तमान में अब बेरीपड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार को टांडा रेंज के जंगल के किनारे मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा तो उनमें हड़कंप मच गया आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोतवाल डीआर वर्मा सहित तमाम पुलिस
बल ने उक्त युवक के शव को नीचे उतारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभासद दीपक बत्रा सहित क्षेत्र के तमाम एकत्रित लोगों ने मृतक की शिनाख्त पवन बत्रा के रूप में की युवक की मौत के संबंध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आसपास के लोगों सहित परिजनों से पूछताछ की तथा शव का पंचनामा भरकर उसे
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मौके पर मौजूद मृतक युवक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO
उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO