हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

काठगोदाम थाना क्षेत्र के मल्ला प्लाट दमुवाढूँगा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार शाम को उठाया आत्मघाती कदम
जानकारी के मुताबिक, मल्ला प्लाट दमुवाढूँगा निवासी संतोष कुमार की पत्नी मनीषा देवी (24 वर्ष) ने सोमवार शाम को घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन आनन-फानन में महिला को फंदे से उतारकर हल्द्वानी के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका 6 माह की गर्भवती थी। महिला के इस आत्मघाती कदम से न सिर्फ उसकी बल्कि उसके गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई।
मृतका मनीषा की शादी करीब 4 साल पहले संतोष कुमार से हुई थी। संतोष एक रेस्टोरेंट में काम करता है। दोनों की ढाई साल की एक मासूम बेटी भी है, जिसके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शुरुआती जांच में घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, जिसके चलते महिला मानसिक तनाव में थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया सोमवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का सटीक पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे