उमेश पाल हत्याकांड:पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी!-देखें-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया है मारा गया बदमाश का नाम अरबाज़ है

Ad

बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है. बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।उमेश पर हमले के जिस क्रेटा कार का इस्‍तेमाल किया गया था, अरबाज उसी कार को चला रहा था। सोमवार को यह एनकाउंटर जिस जगह हुआ है वह उमेश हत्‍याकांड से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

अरबाज को भी तीन गोलियां लगीं। एक गोली उसके सीने में लगी। घायल होने पर उसने हथियार डाल दिए। पुलिस जख्‍मी अरबाज को लेकर स्‍वरूप रानी अस्‍पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। असद भी इस हमले में नामजद है। अरबाज का चेहरा मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नेहरू पार्क में अतीक गैंग से जुड़े बदमाश अरबाज का का सोमवार को एनकाउंटर हो गया। बताया जा रहा कि उमेश पाल के हत्याकांड के दौरान अरबाज क्रेटा कार चला रहा था। जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है।


मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी तो वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

अरबाज ने पहले शूटरों को उमेश पाल के कार के पहले उतारा और फिर तेजी से गाड़ी दूसरी तरफ लेकर आया, जिसमें बैठकर शूटर वारदात के बाद फरार हुए थे.अरबाज बेहद शातिर था, इसीलिए वह घटना के वक्त कहीं भी कार से बाहर नहीं उतरा. जैसे ही शूटर कार से उतरे तो उसने कार को तेजी से आगे बढ़ा दी।

उumesh

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें