उत्तराखंड: (बड़ी खबर) युवक का मिला शव, मृतक के सिर में लगी है गोली पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मामला ऋषिकेश के सामने आया है जहां आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर तिराहे के पास रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का मिला है। मृतक के सिर में गोली लगी है। पुलिस को मृतक के शव के पास से एक देसी कट्टा, बाइक और स्विच ऑफ मोबाइल मिला है। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुआयना करने के बाद मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान अनिल के रूप में हुई है उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला है शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया है मामला फिलहाल संदिग्ध है, लेकिन हालात को देखकर कहा जा सकता है कि युवक ने ठोडी के नीचे देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की होगी. फिलहाल, जांच के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रविवार की रात करीब 9:30 बजे स्थानीय युवक ने पुलिस को सूचना दी कि आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर एक युवक की लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि बाइक खड़ी है और उसके पास में एक युवक खून से लथपथ पड़ा है. गौर करने पर देखा तो युवक के सिर में गोली लगी हुई।
मृतक के पास से एक आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ। आधार कार्ड में मृतक का नाम उत्तरप्रदेश के बिजनौर के साधुपुरा निवासी अनिल (26) पुत्र चतरू लिखा है। आधार कार्ड और फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में भिजवाया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती