देहरादून: (बड़ी खबर) बेरोजगार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रों ने भी की पत्थरबाजी, देखे-VIDEO
उत्तराखंड से आज बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भर्ती घोटालों के विरोध में राजधानी देहरादून में भारी संख्या में पहुंचे युवाओं ने जमकर हंगामा किया। गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आक्रोश कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर दिखने लगा। सड़कें जाम हो गईं। जिलाधिकारी युवाओं को समझाने पहुंचीं, लेकिन युवाओं ने एक न सुनी।
इस बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज शुरू करने से मामला और बढ़ गया। वहीं आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।परीक्षा आयोगों में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब विकराल रूप ले रहा है. अभियर्थियों और बेरोजगारों की संख्या विरोध प्रदर्शन में बढ़ती जा रही है. युवाओं में जबरदस्त उबाल है उनका कहना है की सरकारी नौकेरियों में पेपर धांधली में जब तक सीबीआई जांच नहीं हो जाती तब तक वो घर लौटने वाले नहीं हैं. अब देहरदून में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, सरकारी नौकरियों में पेपर धांधली में जब तक CBI जांच नहीं हो जाती तब तक वो घर लौटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के बीच देहरादून में पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आई है
दरअसल, बुधवार रात मारपीट की घटना के बाद गुरुवार (9 फ़रवरी) को अभ्यर्थी हजारों की संख्या में राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। इससे शहर में चक्का जाम की स्थिति पैदा हो गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO